Saturday, 5 December 2015

I See Your Love

~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
कुछ इस तरहा मैने तेरे प्यार को देखा है
शर्म से लाल तेरे रुखसार को देखा है

झुकती नहीं मुहब्बत .. ये सुना है अक्सर
मैने हया से झुकते तेरे अब्सार को देखा है
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

याद कौन कर रहा है

~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
ये बिन बताए परेशान कौन कर रहा है
खुलेआम ये गुनाह कौन कर रहा है
आ रही हैं हिचकियां बड़ी देर से मुझको
इस तरह से मुझे याद कौन कर रहा है
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

जलवा उसकी अदाओं का

ब-चश्मे देखा मैने जलवा उसकी अदाओं का
मोड़ दिया रुख़ भी जिसने चलती हवाओं का

हम शाद हो गए

इश्क मे बेवफा तेरे .. हम बर्बाद हो गए
छोड़ा है तुझको जब से.. हम शाद हो गए
खैर रिहा हूं मैं झूठी मोहब्बत की जंजीर से
रहकर दूर तुझसे.. हम आबाद हो गए